फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची मुरादाबाद

कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची मुरादाबाद

Tue, 06 Feb 2018 07:20 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची मुरादाबाद
कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची मुरादाबाद
विज्ञापन

नाबाद 84 रन बनाकर दानिश बने मैन ऑफ द मैच
06 पीबीटीपी 14, 15
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पूल बी का अंतिम क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें गत वर्ष की विजेता मुरादाबाद की धारदार गेंदबाजी के आगे कानपुर के बल्लेबाज धराशायी हो गए। 102 रनों से जीत दर्ज कर मुरादाबाद ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एलएच स्टेडियम में 29 जनवरी से चल रहे स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए पूल-बी के अंतिम क्वार्टर फाइनल का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. योगेंद्रनाथ मिश्रा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुरादाबाद की शुरूआत काफी धीमी रही। उसके तीन प्रारंभिक बल्लेबाज मात्र 42 रन पर आउट हो गए। इसके बाद पहुंचे कप्तान दानिश मिर्जा व पीयूष ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पीयूष के 22 रन पर पगबाधा होने के बाद सोनू मलिक भी कप्तान का साथ नहीं सके और 14 रन पर आउट हो गए। वहीं शिवम ने दो छक्कों की मदद से तेज शुरूआत कर टीम का स्कोर बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन वह भी नहीं 19 रन पर आउट हो गए। 191 रन बनाने वाली मुरादाबाद टीम के कप्तान दानिश मिर्जा (बंगाल के रणजी खिलाड़ी) ने 79 गेंदों पर चार चौके व चार छक्कों की मदद सर्वाधिक 84 रन बनाए। कानपुर की ओर से गेंदबाज मयंक ने तीन, अमित पाल ने दो और ऋषभ, मुनिंदर व त्रिशाल ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 27वें ओवर में ही 90 रन बनाकर धराशायी हो गई। इसमें अभिषेक ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। मुरादाबाद के गेंदबाज अभिषेक चौधरी नेचार, अमान सिद्दीकी व कृतिज्ञ ने दो-दो और शिवम व उमैर ने 1-1 विकेट लिया। दाशिन मिर्जा को डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने मैन आफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया। यहां परमवीर सिंह पैरी, पंकज सिंह, बी क्लीफर्ड, राजेश ढाटा, रविंद्र चौहान, बदरूद्दीन सिद्दीकी, अनिल महेंद्रू, सुहैल बख्श, सद्दाम, अर्शी, रिजवान सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed