{"_id":"5a29954d4f1c1bca678c036d","slug":"61512674637-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, आठ घायल
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मकान के मलबा से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे गहरी खाई में गिर गई। इससे ट्राली पर सवार एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायल महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानी क्षेत्र के ग्राम किठोली निवासी मुकेश विगत काफी दिनों से खेकड़ा अपनी ससुराल में मकान लेकर सपरिवार रह रहा है। खेकड़ा से अपने मकान को तोड़कर मुकेश मलबा ट्रैक्टर ट्राली में भरकर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे वाया बड़ागांव मार्ग से गांव किठोली ले जा रहा था। जब वह बड़ागांव के समीप पहुंचा, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे गहरी खाई में गिरकर पलट गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने दौड़कर घायल मुकेश, उसकी पत्नी बबली, भाई लीलू, सोनू, गौरव और बच्चों (कार्तिक, भूरा एवं दिनेश) को ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से खेकड़ा सीएचसी में लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने महिला बबली को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक है।