{"_id":"5a2581fb4f1c1b79548c180e","slug":"61512407547-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने दी दस्तक, पूरे दिन छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने दी दस्तक, पूरे दिन छाई रही धुंध
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की पहली ठंड पर खुद को बचाते नजर आए लोग
पीलीभीत। मौसम में आ परिवर्तन से ठंडक का एहसास रोज की तुलना में सोमवार को लोगों को अधिक हुआ। रोज की तरह सुबह धुंध और कोहरा था लेकिन सुबह से ही गलन रही और शाम तक धुंध छायी रही। अन्य दिनों की तरह कम कपड़े पहनकर निकले लोगों को परेशान होना पड़ा। लोग खुद को ठंड से बचाते नजर आए।
यूं तो सर्दी का मौसम शुरू हुए लगभग एक माह बीत चुका है लेकिन सुबह शाम ठंड और दिन में तेज धूप रहने के चलते ठंड का विशेष असर देखने को नहीं मिला। सोमवार को सुबह से ही पड़ रही ठंड को लोगों ने पूस माह की शुरूआत से जोड़कर देखा। सुबह जब लोग घर से निकलते तो उम्मीद की जा रही थी अन्य दिनों की तरह 10-11 बजे तक धूप निकल आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। हालांकि पहले दिन शीत लहर तो नहीं चली गलन का ऐसा होता रहा जिससे पारा भी गिर गया। कार्यालयों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम कामकाज हुआ। वहीं जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए चाय की दुकानों पर आग सेकते नजर आए वहीं महिलाएं एवं बच्चे भी शॉल, स्वेटर, टोपी आदि लगाए रहे।
मौसम में एकाएक परिवर्तन हुआ है। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। खांसी जुकाम बुखार के साथ सिर खुला रखने पर सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
डॉ. सीबी चौरासिया, फिजीशियन, जिला अस्पताल