{"_id":"5a22b3c74f1c1b001c8b664f","slug":"61512223687-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाईयों ने निकाय चुनाव में मिली सफलता पर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाईयों ने निकाय चुनाव में मिली सफलता पर मनाया जश्न
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : amar ujala
- प्रदेश में बसपा को मिली सफलता पर खुशी
पीलीभीत। निकाय चुनाव में बसपा को प्रदेश में मिली सफलता पर बसपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।
पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने निकाय चुनाव में प्रदेश में बसपा को मिली सफलता पर हर्ष जताया और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बरेली मंडल कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। मंडल इंचार्ज नंदगोपाल गौतम और परविंदर सिंह ने नगरपंचायत कलीनगर और बिलसंडा में पार्टी प्रत्याशियों के जीत पर आभार जताया और संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर सतीश चंद्र सक्सेना, जिला प्रभारी काशीराम सरोज, रामसनेही गौतम, सहादत अली खां, मुनेंद्रपाल सागर, बालकराम सागर, राजेश शुक्ला, एलपी सागर, प्रेम गौतम, भगवान सिंह, इंद्रपाल वर्मा, महेश पटेल, अम्मन मियां समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।