{"_id":"5a146f684f1c1ba7678bcf83","slug":"61511288680-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में सस्ते दामों मिलेगा प्याज और टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में सस्ते दामों मिलेगा प्याज और टमाटर
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
mandi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मुख्य गेट पर खुला कांउटर सचिव ने किया शुभारंभ
-टमाटर 40, प्याज 30 और आलू चार रुपये किलो बिकेगा
मंडी में किसानों एवं शहरवासियों के लिए सस्ते रेट पर टमाटर और प्याज उपलब्ध कराने को विशेष काउंटर खोला गया है। फल सब्जी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से खुले इस कांउटर का मंडी सचिव विजेन बालियान ने शुभारंभ किया।
पिछले कुछ दिनों से सब्जियों विशेष कर टमाटर और प्याज के रेट काफी बढ़ रहे हैं। मंडी और शहर के दामों में भी काफी अंतर है। इस पर मंडी प्रशासन की पहल पर फल सब्जी आढ़ती एसोसिएशन ने मुख्य गेट के निकट सस्ती सब्जी का काउंटर खोला है। इस काउंटर पर टमाटर 40 रुपये एवं प्याज 30 रुपये और पुराना आलू चार रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगा। फल सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नदीम ने बताया कि एक व्यक्ति अधिकतम एक किलो टमाटर एवं दो-दो किलो आलू व प्याज खरीद सकता है। मुख्य गेट पर खुले इस काउंटर का मंडी सचिव विजेन बालियान ने एक ग्राहक को सब्जी देकर शुभारंभ किया। मंडी सचिव ने बताया कि मंडी आने वालों विशेष कर किसानों को राहत देने के लिए कांउटर खोला गया है। इस मौके पर नरेंद्र उपाध्याय, जहीर अहमद, देवेंद्रनाथ, मोहम्मद नसीम फरीदी, रामस्वरूप मौर्य, फिरोज, सनावर हुसैन, नासिर, दिलावर उर्फ भूरा आदि मौजूद रहे।