{"_id":"5a05e7564f1c1baf678bab4f","slug":"61510336342-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाइफरकेशन में भी पर्यटकों के लिए मिल सकेगी कैंटीन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाइफरकेशन में भी पर्यटकों के लिए मिल सकेगी कैंटीन की सुविधा
पीलीभीत।
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व चूका बीच बनने के बाद इस वर्ष पहली बार बाइफरकेशन में भी पर्यटक कैंटीन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसको लेकर शारदा मुख्य नहर की पटरी पर गोल बंगले के रूप में कैंटीन व कैंटीन संचालक के लिए आवास का निर्माण शुरू किया गया है।
टाइगर रिजर्व में इस नए सत्र से व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वन निगम के हवाले की गई है। 15 नवंबर से चूका बीच पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। चूका बीच तो पहले से ही कैंटीन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन बाइफरकेशन में कैंटीन नहीं है। इसकी खासी कमी भी महसूस की जा रही थी। महकमे ने पर्यटकों की नब्ज को भांपते हुए इस सत्र से बाइफरकेशन में भी कैंटीन की व्यवस्था कर रहा है। माना जा रहा है कि पर्यटकों को बाइफरकेशन खासा पसंद है। यहां नहरों का जाल व खूबसूरत गेस्ट हाउस है। चूका बीच जाने वाले अधिकांश पर्यटक बाइफरकेशन होकर ही जाते हैं। इस कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी बाइफरकेशन के ही एक सिंचाई कर्मी के पुत्र को दी जा रही है। वनरक्षक नत्थू सिंह ने बताया कि चूका बीच में ग्राम वन समिति के पास कैंटीन की व्यवस्था होगी। उसी कैंटीन के माध्यम से बाइफरकेशन कैंटीन भी संचालित की जाएगी। अधिकारियों ने यह व्यवस्था पर्यटकों के लिए पहली बार बाइफरकेशन में की है।