फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वनविभाग की पकड़ में नहीं आ पा रहा खूनी बाघ

वनविभाग की पकड़ में नहीं आ पा रहा खूनी बाघ

Mon, 28 Aug 2017 06:12 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
वनविभाग की पकड़ में नहीं आ पा रहा खूनी बाघ
पीलीभीत। तीन लोगों की जान लेने वाला खूनी बाघ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पा रहा है। वहीं मनाही के बाद भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण वन विभाग द्वारा चिह्नित क्षेत्र के आसपास पहुंच रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए वन विभाग ने एसपी से एक प्लाटून पीएसी मंागी है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के हिमकनपुर और बेहरी गांव के आसपास घूम रहे बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग और विभिन्न संस्थाओं के विशेषज्ञ चार हाथी, एक बंद ट्रैक्टर सहित विभिन्न संसाधनों के साथ 18 दिन लगे हुए हैं लेकिन बाघ पकड़ में नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह जब टीम ने संबंधित क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया तो गन्ने के खेत में बांधा गया पड्डा सुरक्षित मिला लेकिन पास के खेत में बाघ के पदचिह्न देखे गए हैं। सूत्र बताते हैं कि रात के समय एक कैमरे भी बाघ का फोटो आया है। पदचिह्न मिलने के बाद हाथियों की मदद से बाघ की तलाश कराई गई लेकिन बाघ के न मिलने से सारे प्रयास विफल होते नजर आए। गन्ने के खेत के निकट ही बनाई गई मचान पर भी दो टीमें 24 घंटे रहकर निगरानी कर रही हैं लेकिन दिन के समय बाघ के बाहर न आने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

000000000
मनाही के बाद भी आ रहे लोग, पीएसी मांगी
18 दिन से चल रहे सर्च अभियान में अभी तक बाघ 4-5 किमी क्षेत्र में भी चहल कदमी करता पाया गया है। वह गन्ने और सब्जियों (पॉलेज) के खेतों में घूम रहा है। पुुन: कोई घटना न हो और वन विभाग के अभियान में भी कोई बाधा न आए इसके लिए आसपास के गांव के लोगों से संबंधित क्षेत्र में न आने की अपील की जा रही है इसके बाद भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग तमाशा देखने पहुंच रहे हैं। दूसरे किसी भी समय बाघ के ट्रैक्युलाइज होने पर भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत आ सकती है। इसको देखते हुए विशेषज्ञों के अनुरोध पर वनाधिकारी ने एसपी से एक प्लाटून पीएसी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed