फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नई सरकार से बाढ़ नियंत्रण योजना के नाम पर नहीं मिला एक भी धेला

नई सरकार से बाढ़ नियंत्रण योजना के नाम पर नहीं मिला एक भी धेला

Fri, 16 Jun 2017 08:03 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
नई सरकार से बाढ़ नियंत्रण योजना के नाम पर नहीं मिला एक भी धेला
16 पीबीटीपी 13
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण योजना के नाम पर सरकार से नहीं मिला धेला
कटान वाले क्षेत्रों ने शारदा सागर खंड ने नहीं कराए कोई बचाव कार्य
शारदा तलहटी में फिर हो सकती है तबाही
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मानसून आने को है। सिंचाई विभाग ने अपनी निर्माणाधीन बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को पूरा कर लिया है, लेकिन यह पहला मौका है कि सरकार द्वारा किसी भी नई परियोजनाओं पर बजट न मिलने से कोई कार्य नहीं कराया जा सका। ऐसे में कुछ स्थानों पर बाढ़ की तबाही रुकेगी, लेकिन पिछले वर्ष जिन स्थानों पर नदी ने कटान किया था, वहां नदी से होने वाली तबाही से इंकार नहीं किया जा सकता।
शारदा नदी हर साल बरसात के दौरान भारी तबाही मचाती है। गत वर्ष भी नदी ने कई स्थानों पर भूकटान कर कृषि व आबादी क्षेत्र को तबाह किया था। इधर अब बरसात का कार्यकाल शुरू हो चुका है। शारदा नदी का जलस्तर रोजाना थोड़ा बहुत घटने-बढने लगा है। हालांकि नदी की चौड़ाई काफी अधिक है। ऐसे में फिलहाल जलस्तर तो नदी की बीच धार में बढ़ता है, लेकिन पड़ोसी गांव के लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसमें रमनगरा बुझिया के लोग भी शामिल है। जहां गत वर्ष भारी कटान के साथ वन संपदा को भी निगल लिया था।
विज्ञापन

शारदा नदी पर जो इलाका शारदा डैम के नजदीक है, वहां बाढ़ खंड ने नगरिया खुर्द से लेकर ढकिया ताल्लुके महाराजपुर तक बाढ़ नियंत्रण योजना को बनाकर समय से पूरा कर दिया है। ऐसे में यहां पर कटान की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं। ऐसी ही स्थिति नौजल्हा नंबर दो में भी है, जहां शारदा व जगबूड़ा नदी नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही तबाही मचाती है। यहां अभी फिलहाल एक बड़ा बांध बना दिया गया है, लेकिन डैम के नजदीक गभिया सहराई व नलडेंगा का इलाका जहां सनेड़ी तट बंध बना है उसके दो स्परों को नदी ने गत वर्ष बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। यह इलाका शारदा सागर खंड की देखरेख में है। यहां पूरे वर्ष कोई बाढ़ नियंत्रण कार्य नहीं कराने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। नदी कटान करती हुई सनेड़ी तटबंध के नजदीक आ चुकी है। इधर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष किसी भी नई बाढ़ नियंत्रण योजना पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण किसी नई योजना पर कार्य फिलहाल शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन:
शारदा नदी के खतरे वाले स्थानों में बाढ़ नियंत्रण योजनाएं बनाकर समय से कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इन इलाकों में भू कटान का खतरा टल गया है। रमनगरा बुझिया के लिए भी अभी भी प्रयास कर रहे हैं, ताकि बजट मिले तो कुछ अस्थाई कार्य कराया जा सके लेकिन अभी तक बजट नहीं मिल सका हैं। - मिन्हाज अहमद, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed