{"_id":"5943c89c4f1c1b56438b4baf","slug":"61497614492-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा (पीलीभीत)। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे आसपास का सामान भी जलने लगा। इसको बुझाने के प्रयास में महिला भी झुलस गई। शोर सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
कस्बे के निवासी संजू अग्रवाल की पत्नी सीमा शुक्रवार सुबह खाना बना रही थी। इस बीच अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में आसपास रखे सामान को भी चपेट में ले लिया। आग बुझाने की कोशिश करते वक्त सीमा भी चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद बमुश्किल महिला को बाहर निकाल आग पर काबू किया। घायल सीमा को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।