फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   61 women were given training in fast food and beauty parlor at ARSETI.

Pilibhit News: आरसेटी में 61 महिलाओं को फास्ट फूड व ब्यूटी पार्लर का दिया प्रशिक्षण

Tue, 28 Apr 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
61 women were given training in fast food and beauty parlor at ARSETI.
प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद विधायक व सीडीओ के साथ स्वंय सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत विभाग।
विधायक व सीडीओ ने सोमवार को किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन

पीलीभीत। आरसेटी में 61 महिलाओं को फास्ट फूड व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को बीसलपुर विधायक व सीडीओ ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे विकास भवन स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल और ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा व सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह व समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दही भल्ला और वेज सैंडविच बनाकर बटोरी प्रशंंसा
इस दौरान फास्ट फूड प्रशिक्षण ले रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए दही भल्ला और वेज सैंडविच तैयार किए। अतिथियों ने व्यंजनों का स्वाद चखा और महिलाओं द्वारा बनाए गए भोजन की गुणवत्ता की प्रशंसा की। आंबेडकर नगर से आए प्रशिक्षक शिव कुमार ने तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। निरीक्षण के साथ-साथ संस्थान द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित होकर अपना सफल व्यवसाय चला रहे उद्यमियों से भी मुख्य अतिथियों की मुलाकात कराई गई। अतिथियों ने सफल उद्यमियों के अनुभवों को सराहा और अन्य प्रशिक्षणार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण पूरा कर चुके अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉस्ट फूड प्रशिक्षण शिविर 23 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो कि पांच मई तक चलेगा। वहीं, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण 16 मई तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed