{"_id":"67214352145abaefa101d53a","slug":"60-nature-guides-will-be-searched-from-221-applicants-exam-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124810-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 221 आवेदकों में तलाशे जाएंगे 60 नेचर गाइड, परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 221 आवेदकों में तलाशे जाएंगे 60 नेचर गाइड, परीक्षा आज
विज्ञापन
पीलीभीत। नए पर्यटन सत्र से पूर्व नेचर गाइडों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले दिनों पांच साल से कार्य कर रहे 30 नेचर गाइड का प्रशिक्षण कराया गया। शेष 221 आवेदकों में से 60 गाइडों का चयन करने के लिए बुधवार को परीक्षा होगी। परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र छह नवंबर से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान सैलानियों को जंगल भ्रमण कराने की जिम्मेदारी नेचर गाइड पर रहती है। पर्यटन सत्र के दौरान कुल 90 नेचर गाइड का चयन किया जाना है। इस बार नेचर गाइड के अनुभव को बढ़ाने के लिए बंगलूरु के नेचर स्कूल की टीम प्रशिक्षण दे रही है।
इसके लिए पूर्व में आवेदन मांगे गए थे। वहीं पांच साल से कार्य कर रहे 30 नेचर गाइड को प्राथमिकता देकर तीन दिन तक प्रशिक्षण देने के बाद प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
अब शेष 60 नेचर गाइड के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेचर गाइड बनने के लिए 221 लोगों ने आवेदन किया। बुधवार को शहर के इनीशियम स्कूल में इनकी परीक्षा होगी। परीक्षा के परिणाम के आधार पर 60 गाइड का चयन कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि परीक्षा के परिणाम के आधार पर शेष 60 नेचर गाइड का चयन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।