फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   6 months later taskar arrested

थाने से भागा तस्कर छह माह बाद पकड़ा, मगर तमाम सवाल अधूरे

Tue, 09 Jun 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
6 months later taskar arrested
पीलीभीत/अमरिया। छह माह पहले सुनगढ़ी थाने से भागा शातिर मादक पदार्थ तस्कर अफजाल उर्फ बाबू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। एक किग्रा चरस बरामद कर अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गुडवर्क होने के बावजूद मामले में दिन भर अधिकारी तस्कर की गिरफ्तारी को छिपाते रहे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी अफजाल उर्फ बाबू गइया वाला शातिर मादक पदार्थ का तस्कर है। लंबा आपराधिक इतिहास होने के साथ ही बाबू कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। 15 नवंबर 2019 को स्वाट टीम ने उसे पकड़ा था। 500 ग्राम चरस की बरामदगी का दावा करते हुए सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। वहां दिन भर थाने में रखने के बाद भी उसकी कोई लिखापढ़ी नहीं की गई और रात को किसी वक्त बाबू रहस्यमय ढंग से थाने से भाग गया था। बाबू के पकड़े जाने की लिखापढ़ी न होने के कारण उसके भागने की कोई एफआईआर भी नहीं हुई। यह भी आरोप लगे थे कि बाबू भागा नहीं, बल्कि सांठगांठ कर भगाया गया था। अफसरों को भी इसका शक तो हुआ, मगर विभाग की फजीहत को देखते हुए समय बढ़ने पर कार्रवाई दबा दी गई थी। हालांकि इस मामले में दरोगा और मुंशी निलंबित कर दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद से उसकी धरपकड़ के प्रयास चल रहे थे। अमरिया पुलिस ने सोमवार सुबह एसओजी टीम की मदद से बाबू को उत्तराखंड सीमा पर मुड़लिया गौसू से फुलैया गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। सुबह 10:40 बजे एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। फिर उसे कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया गया। बाबू की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़े गुडवर्क से कम नहीं थी। इसके बावजूद इसे बताने से अधिकारी बचते रहे। दोपहर पौने दो बजे तक तो अधिकारियों ने बाबू की धरपकड़ को स्वीकारा भी नहीं। इसके पीछे सुनगढ़ी थाने से तस्कर के फरार होने की कहानी से बचना अहम वजह माना जा रहा है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि एसओजी टीम की मदद से शातिर तस्कर बाबू को पकड़ा गया है। दरोगा जोखन यादव की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed