फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   59 New corona positive

स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारियों समेत 56 नए कोरोना संक्रमित निकले

Sun, 16 Jan 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
59 New corona positive
पीलीभीत। कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के बाद जनपद में संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 56 नए संक्रमित मिलने के साथ संख्या बढ़कर 196 पहुंची। इसमें सर्वाधिक पीलीभीत शहर से 15 केस सामने आए। पूरनपुर, बरखेड़ा, अमरिया, ललौलीखेड़ा, मरौरी क्षेत्र से भी संक्रमित निकले हैं। सामान्य लक्षण होने के चलते संक्रमितों ने खुद को घर पर ही सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ते ही एक जनवरी के बाद जनपद में है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के साथ ही संक्रमितों की निगरानी और उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेसिंग करने, जांच कराने का काम शुरू किया गया। इधर एक दिन पूर्व तक जनपद में संक्रमित संख्या 140 के करीब पहुंच गई थी। शुक्रवार की सुबह तक 10 संक्रमित सामने आए थे। लेकिन देर शाम आई रिपोर्ट में 24 संक्रमित और बढने के साथ संख्या बढ़कर 140 हो गई थी। शनिवार को भी 56 नए केस सामने आए। इनमें 15 संक्रमित शहर के ही निकले। इसमें पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही अशोक कॉलोनी क्षेत्र दो संक्रमित शामिल हैं। शनिवार देर रात तक संख्या बढ़कर 196 पहुंच गई।
विज्ञापन

कचहरी बंद रही, सैनिटाइजेशन कराया गया
न्यायिक अधिकारी के संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को कचहरी बंद रही। नगर पालिका की टीम सैनिटाइजेशन किया। जबकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने न्यायिक अधिकारियों के संपर्क में रहे लोगों की ट्रेसिंग की। टीकाकरण के लिए भी अभियान जारी रहा। रविवार को कचहरी में अवकाश रहेगा लेकिन सैनिटाइजेशन का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार को लगातार बढ़ाया जा रहा। किशोरों के टीकाकरण के साथ साथ दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। ताकि कोरोना काल में लोगों की सेहत सुरक्षित रहे।
डा. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed