फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   55 mm rain caused flood like situation in the city, markets remained closed

Pilibhit News: 55 मिमी बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात, बाजार रहे बंद

Sun, 31 Aug 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
55 mm rain caused flood like situation in the city, markets remained closed
चूड़ी बाजार में जलभराव से गुजरते लोग। संवाद
पीलीभीत। जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मानसूनी सीजन के पूर्व दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आठ घंटे की लगातार बारिश ने शहर में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। शहर के मुख्य मार्गों पर दो से चार फुट तक पानी भरा होने से बाजार बंद रहे। कई मोहल्लों में घरों तक पानी घुस आया है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में बरसात थमने के बाद भी देर शाम तक शहर से पानी नहीं निकला।
विज्ञापन

रविवार सुबह तीन बजे से लगातार आठ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। आठ घंटे में हुई 55 मिमी बारिश ने एक दिन में हुई बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह सीजन की सर्वाधिक बारिश है। बारिश से आधे से ज्यादा शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शहर के स्टेशन मार्ग पर मधुवन बाग से बीसलपुर बस स्टैंड, गैस चौराहे से बाजार, चूड़ी मार्केट से साहूकारा मोहल्ले तक सड़क पर दो से चार फुट तक जलभराव रहा।
विज्ञापन

मुख्य गांधी स्टेडियम मार्ग भी आधा जलमग्न रहा। बाजार में जलभराव से व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। उधर, सड़कों पर लोगों के घुटनों से ऊपर तक पानी पहुंचने से आवागमन प्रभावित रहा। दो पहिया वाहन भी जलभराव मेें बंद होते दिखाई दिए। शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी, नखासा, एकता नगर कॉलोनी, फीलखाना, काला मंदिर व रिहायशी इलाके गोदावरी स्टेट कॉलोनी, वल्लभनगर कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी आदि जलमग्न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल, क्षय रोग केंद्र, डीआईओएस कार्यालय आदि में भी जलभराव रहा। गौहनिया तालाब ओवरफ्लाे होने से पीलीभीत बरातघर मार्ग और टनकपुर हाईवे पर भी पानी उतर आया।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शनिवार रात को झमाझम बारिश हुई। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह आठ बजे तक होती रही। बारिश से खेत जलमग्न हो गए। विद्युत सब स्टेशन, पूरनपुर देहात के निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। घरों में जलभराव से लोगों को भारी असुविधा हुई। हालांकि दोपहर बाद अधिकांश स्थानों पर जलभराव समाप्त हो गया।

इन इलाकों के घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त
लगातार हुई बारिश से शहर के वल्लभनगर कॉलोनी, अशोक नगर कॉलोनी, एकता नगर कॉलोनी, गोदावरी स्टेट कॉलोनी, मोहल्ला फीलखाना, लाल रोड, संजय नगर, मोहल्ला नखासा आदि इलाकों में नाले-नालियां ओवर फ्लो होने से पानी घरों में घुस गया। इससे लोग सामान को बचाने की जद्दोजहद करते रहे। देर शाम तक स्थिति खराब रही।

नाले हुए ओवरफ्लो, कागजी दावे भी धोए
शहर में नवनिर्मित व पुराने 28 नालों की हाल ही में तलीझाड़ सफाई कराई गई थी, लेकिन रविवार को जब बरसात में शहर जलमग्न हो गया तो नालों ने भी साथ छोड़ दिया। कूड़ा करकट गंदगी के जमाव से नालों के ऊपर पानी ओवरफ्लो होने लगा। मार्गों पर नालों के गंदे पानी से लोगों को काफी समस्याएं रहीं।

लगातार बारिश से जनपद में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए डीएम ने सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय व निजी विद्यालयों के साथ-साथ कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थान भी बंद रहेंगे। शनिवार को भी बारिश के कारण अवकाश घोषित किया गया था, वहीं रविवार को कई स्कूलों समेत अन्य जगहों पर जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है। संवाद

दो दिन और बारिश होने की संभावना, अभी कृषि फसलों को नुकसान नहीं

- डॉ. शैलेंद्र बोले, खेतों में पानी न भरने दें किसान
पीलीभीत। मौसम विभाग की ओर से दो दिन और बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 24.4 एवं अधिकतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उन्होंने बताया कि अभी दो दिन और इसी तरह से बारिश होने का पूर्वानुमान है। अब तक हुई बारिश से फिलहाल गन्ना व धान की फसल को कोई नुकसान नहीं है। जिन किसानों ने निचले खेतों में सब्जियों की फसलें कर रखीं हैं, अगर उनके खेतों में बारिश का पानी भरा रहता है तो नुकसान हो जाएगा। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed