फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   55 lakhs lost in option trading, youth became debtor of 45 lakhs

Pilibhit News: ऑप्शन ट्रेडिंग में डूबे 55 लाख, 45 लाख का कर्जदार बना युवक

Thu, 17 Jul 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
55 lakhs lost in option trading, youth became debtor of 45 lakhs
पीलीभीत। शेयर बाजार के ऑप्शन ट्रेडिंग में निवेश से अमरिया क्षेत्र के गांव बगनेरा–बगनेरी निवासी अरविंद कुमार ने अपनी जमा पूंजी तो गवां ही दी। लाखों रुपये के कर्जदार भी हो गए। पीड़ित ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। सेबी के नियमों और अंतरिम आदेश का हवाला देकर धनराशि वापस कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में अरविंद कुमार राव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में शेयर बाजार के ऑप्शन ट्रेडिंग में निवेश किया था। शुरुआत में छोटे-छोटे निवेश किए। करीब 10 लाख रुपये की अपनी जमा पूंजी लगाई। बेहतरी की उम्मीद में दोस्तों और सगे-संबंधियों से कर्ज लेकर करीब 45 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाजार की चाल में उनके करीब 55 लाख रुपये डूब गए। सगे-संबंधियों के कर्जदार हो गए। ज्ञापन में लिखा कि मानसिक और आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। इस व्यापार में घाटा होने के बाद भी उन्होंने कई टैक्स जमा किए। उन्होंने बताया सेबी के 105 पृष्ठों के अंतरिम आदेश में यह स्वीकार किया गया कि एक विदेशी संंस्था ने बाजार में हेराफेरी कर करीब 40 करोड़ रुपये का अवैध लाभ अर्जित किया। इसका सीध असर छोटे निवेशकों पर पड़ा है। अरविंद ने ट्रेडिंग डेली एक्सपायरी में नुकसान झेल चुके निवेशकों के टैक्स शुल्क और अन्य सरकारी वसूली को वापस करने की मांग की। विदेशी संस्था पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित की जाए ऑनलाइन गेमिंग और ट्रेडिंग
अरविंद कुमार राव ने ज्ञापन में यह भी कहा कि ऑनलाइन गेमिंग और कलर ट्रेडिंग से लाखों युवाओं का जीवन नष्ट हो रहा है। ऑनलाइन गेमिंग और कलर ट्रेडिंग को प्रतिबंधित किया जाए। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो, जिससे इस दलदल में फंस चुके लाखों युवा सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed