{"_id":"62a0f05e539e1d47d368b408","slug":"55-bond-banned-in-anticipation-of-demonstration-after-namaz-pilibhit-news-bly4876265198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के बाद प्रदर्शन की आशंका में 55 मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के बाद प्रदर्शन की आशंका में 55 मुचलका पाबंद
विज्ञापन
पीलीभीत। दस जून को जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन होने की आशंका में पुलिस ने जिले भर के 55 लोगों को पांच-पांच लाख के मुचलका से पाबंद किया है। शुक्रवार को धार्मिक स्थलों पर फोर्स को तैनात किया जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता के बयान के बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। विरोध प्रदर्शन के बाद कानपुर में बवाल हो गया था। जिले में भी दस जून को जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का अंदेशा प्रशासन को है। इसे लेकर एहतियाती सतर्कता बरती जा रही है। 55 लोगों को पांच-पांच लाख का मुचलका पाबंद किया गया है ताकि शुक्रवार को नमाज के बाद कोई धरना प्रदर्शन नहीं हो सके।
इसके बाद भी शुक्रवार को जिले भर में धार्मिक स्थलों के बाहर भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया जाएगा। हालांकि संगठनों की ओर से भी विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई भी गतिविधि नहीं दिखाई दे रही है। इसके बाद भी पुलिस सतर्कता के साथ लोगों पर निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन
‘जिले भर में फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। 55 लोगों को मुचलका पाबंद कराया गया है। संगठनों से वार्ता हुई है। सभी ने विरोध-प्रदर्शन नहीं करने की बात कही है। इसके बाद भी शुक्रवार को धार्मिक स्थलों पर फोर्स को तैनात किया जाएगा।’
- दिनेश कुमार पी., एसपी