फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघिन के साथ शावक देख ट्रैक्टर सवार के उड़े होश

बाघिन के साथ शावक देख ट्रैक्टर सवार के उड़े होश

Sun, 19 May 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बाघिन के साथ शावक देख ट्रैक्टर सवार के उड़े होश
अमरिया/पीलीभीत। जंगल से दूर अमरिया क्षेत्र में प्रवास किए बाघ लगातार खेतों की ओर चहलकदमी कर रहे है। शनिवार सुबह क्षेत्र के शुक्लाफार्म की सीमा में खेत पर पहुंचे ट्रैक्टर सवार चालक फूल सिंह के उस समय होश उड़ गए जब कुछ दूरी पर स्थित खेत से निकली बाघिन के साथ एक शावक उसके सामने आ गया। दहशत के चलते चालक फार्म पर अंदर की ओर चला गया। फार्म स्वामी प्रशांत सिंह की सूचना पर क्षेत्रीय वनकर्मियों की टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के बाहर अमरिया क्षेत्र में अंतर्गत बाघों की चहलकदमी किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पिछले कई वर्षों से प्रवास किए बाघ का कुनबा लगातार फसलों में देखा जा रहा है। आधा दर्जन गांव की सीमा में अलग-अलग क्षेत्रों में बाघों की मौजूदगी बनी हुई है। आलम यह है कि दहशत के चलते किसान और मजदूर खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। वहीं बाघों की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस उपाय नहीं किए जा सके है। मात्र ग्रामीणों को जागरूक करने की कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। वन रक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए गए है। बाघों की निगरानी के साथ ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


किसान परेशान, डीएफओ से साधा संपर्क
अमरिया क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। लगातार खेतों की ओर बाघ की मौजूदगी के चलते फसल प्रभावित होने लगी हैं। किसानों के मुताबिक बाघ की दहशत के चलते मजदूरों ने भी कार्य करने से इंकार करना शुरू कर दिया है। जिससे काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। शनिवार को क्षेत्र के कुछ किसानों ने प्रभागीय निदेशक संजीव कुमार से संपर्क साधकर स्थिति से अवगत कराया। जिसपर उन्होंने वनकर्मियों की मौजूदगी में कार्य कराने का किसानों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed