{"_id":"5cd46644bdec2207132d5f59","slug":"51557423684-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर महिला सिपाही होगी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर महिला सिपाही होगी बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिसंबर 2017 से गैर हाजिर चल रही महिला सिपाही ने कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी आमद नहीं कराई। फोन पर संपर्क करने पर खुद के प्राइवेट जॉब करने की बात कहते हुए वापसी से भी इंकार कर दिया। इसके बाद अब एसपी ने उसकी बर्खास्तगी को लेकर? कार्यवाही शुरू कर दी है। एक अंतिम नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके बाद उसको बर्खास्त किया जाएगा।
मूल रुप से स्योरहा (बिजनौर) के मोहल्ला साफियाबाद की रहने वाली दिशा पुलिस विभाग में 2016 में सिपाही पद पर भर्ती हुई। उसकी तैनाती जिले में जन शिकायत प्रकोष्ठ पर चल रही थी। 31 दिसंबर 2017 को वह छुट्टी लेकर गई और गैरहाजिर हो गई। उसके वापस न आने पर 26 जुलाई 2018 को एसपी ने निलंबित कर दिया। इसके बाद उसकी वापसी के लिए कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने फोन पर संपर्क साधा। इसमें महिला सिपाही ने गाजियाबाद में एक प्राइवेट जॉब करने की बात कहते हुए ड्यूटी पर आने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अब एसपी ने महिला सिपाही को बर्खास्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि एक अंतिम नोटिस गैर हाजिर महिला सिपाही दिशा को भेजा जा रहा है। इसका जवाब मिलने के बाद उसको बर्खास्त कर दिया जाएगा।