फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लोगों को झुलसा रही आसमान से बरसती ‘आग’

लोगों को झुलसा रही आसमान से बरसती ‘आग’

Thu, 25 Apr 2019 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोगों को झुलसा रही आसमान से बरसती ‘आग’
पीलीभीत। भीषण गर्मी ने जन-जीवन प्रभावित कर दिया है। आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है। धरती भी तप रही है। दोपहर में घर से निकलना दूभर हो रहा है। लिहाजा बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। गुरुवार को भी गर्मी से लोग बेहद परेशान दिखे।
विज्ञापन

सूरज का ताप लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सूरज के तल्ख तेवरों से लोग बेशक बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निजात नहीं मिल रही है। सड़कों और बाजारों में दोपहर होते ही सन्नाटा पसर रहा है। मजबूरी में काफी कम लोग ही घर से बाहर कदम रख रहे हैं। धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग हर तरह के जतन कर रहे हैं। घरों में शिंकजी, लस्सी, शर्बत का सेवन जहां अधिक मात्रा में किया जा रहा है, तो वहीं बाजारों में ठंडा पेय, मौसमी, गन्ने का जूस और बेलगिरी का जूस का भी सेवन लोग अधिक कर रहे हैं। बच्चों में आइसक्रीम खाने की दीवानगी देखी जा रही है तो मौसमी तरबूज, खरबूज और आम की बिक्री भी बाजारों में होना शुरू हो गई है। भीषण गर्मी का असर रात में भी देखा जा रहा है। गर्म हवा चलने के कारण लोग छतों पर सोने का मजबूर है। शहरवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ रहा तापमान सामान्य दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। दोपहर के समय स्कूलों बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed