फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मास्टर जी ठंड लग रही है, कब मिलेगा स्वेटर

मास्टर जी ठंड लग रही है, कब मिलेगा स्वेटर

Thu, 15 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मास्टर जी ठंड लग रही है, कब मिलेगा स्वेटर
जिले में पिछले पखवाड़ा भर से ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, लेकिन बेसिक शिक्षा महकमे की स्वेटर वितरण योजना अभी तक परवान नहीं चढ़ सकी है। अभी तक मात्र 54 फीसदी बच्चों को ही स्वेटर मिल सके हैं। हालांकि प्रभारी बीएसए ने 15 नवंबर तक स्वेटर बांटने के निर्देश दिए हैं, लेकिन दो दिन के भीतर 46 फीसदी बच्चों को स्वेटर कैसे बंटेंगे, इसको लेकर अफसर व हेडमास्टर सभी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जिले के 1230 प्राथमिक व 570 उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 1,84,587 बच्चों को स्वेटर वितरण करने के आदेश जारी किए हैं। शासनादेश के मुताबिक 31 अक्तूबर तक स्वेटर बांटे जाने थे, लेकिन शुरूआती दिनों में स्वेटर वितरण के लिए बजट नहीं दिया गया। जिसके चलते बच्चों को समय से स्वेटर नहीं बांटे जा सके। इधर शासन की सख्ती के बाद महकमे ने बिना बजट ही बच्चों को स्वेटर बांटने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। महकमे के दबाव के चलते परिषदीय विद्यालयों में 23 अक्तूबर से बिना बजट ही उधारी में स्वेटर वितरण शुरू कर दिया गया। स्वेटर वितरण के करीब 11 दिन बाद शासन द्वारा 200 रुपये प्रति बच्चे के स्थान पर 91.50 रुपये के हिसाब से 1,68,98000 धनराशि आवंटित कर दी थी। उक्त धनराशि को विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इधर महकमे के मुताबिक 12 नवंबर तक 54 फीसदी बच्चों को स्वेटर बांटे जाने की बात कही गई है। शासन ने शेष बची धनराशि 2,0019400 रुपये भी नहीं भेजी है, वहीं प्रभारी बीएसए/डीआईओएस संत प्रकाश ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 15 नवंबर तक शत प्रतिशत बच्चों को अनिवार्य रूप से स्वेटर बांटने के निर्देश जारी किए है। ऐसे में शेष बचे दो दिन के भीतर 46 फीसदी बच्चों को स्वेटर कैसे बंट पाएंगें, इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी व हेडमास्टर खासे असमंजस की स्थिति में है। हालांकि महकमे का दावा है कि निर्धारित तिथि तक सभी बच्चों को स्वेटर बांट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को स्वटेर बांटे जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 15 नवंबर तक शत प्रतिशत बच्चों को अनिवार्य रूप से स्वेटर बांटने के निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि कहीं कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतप्रकाश, प्रभारी बीएसए/डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed