फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीसलपुर में दो बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा

बीसलपुर में दो बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा

Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर में दो बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा
दो बच्चों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

गांव सोली, दिवाली आदि में लगे मेडिकल कैंप, फॉगिंग भी कराई
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। पिछले दो दिनों में बीसलपुर ब्लॉक में तेज बुखार से किशोरी सहित दो बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंप लगाकर पीड़ितों को दवा दी गई। सीएमओ के निर्देश पर मलेरिया विभाग की टीम ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव भी किया।

क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। गांवों में मेडिकल कैंप लगने के बाद भी सीएचसी पर मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ग्राम प्रधान रूपलाल राठौर ने बताया कि दस दिन के भीतर तेेज बुखार से गांव की दीपा और अर्जुनलाल की मौत हो चुकी है। इस गांव में धर्मदेव श्रीवास्तव, नरेंद्रपाल, नन्नकूलाल उनकी मां सरस्वती देवी, स्वाति, फकीरेलाल उनकी पत्नी नत्थो देवी, राधा देवी, रोहिताश, कुसुम, अराध्या, छेदालाल, अनीता देवी, गुड्डी देवी, गीता तेज बुखार की चपेट में हैं। गंभीर रूप से बीमार धर्मदेव श्रीवास्तव और उनके भाई नरेंद्र कुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि जसोली, दिवाली, भौंरुआ, राजूपुर कुंडरी, शहवाजपुर, रढै़ता और भोगापुर में शिविर लगाकर पीड़ितों को दवा दी गई हैं। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने गांव भौंरुआ में लगे मेडिकल कैंप में जाकर पीड़ितों को दवा वितरण करने का कार्य देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed