{"_id":"5b7f0d5542c792466a505af8","slug":"51535053141-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर के ग्रामीणों का विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिकपुर के ग्रामीणों का विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में विगत एक माह से खाली खडे़ विद्युत पोल पर नई लाइन न बनाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प है। इससे ग्रामीणों को गर्मी के साथ पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर अविलंब खंभे पर नई लाइन बनवाने की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में एक माह पहले मार्ग पर लगा विद्युत पोल टूट गया था। इससे गांव के आधे हिस्से की आपूर्ति तभी से ठप्प पड़ी है। खंभा टूटने के कुछ दिन बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मार्ग पर नया पोल तो लगा दिया, लेकिन विद्युत पोल पर नई लाइन नहीं बनाई। विद्युत निगम के स्टाफ की लापरवाही के चलते गांव के आधे हिस्से की आपूर्ति तभी से ठप्प पड़ी है। ठप्प पड़ी आपूर्ति के कारण जहां लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही पेयजल संकट से भी जूझ रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति कड़ा आक्रोश है। जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।
ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विद्युत निगम के अधिकारियों से अविलंब पोल पर नई लाइन बनवाकर विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग की। आपूर्ति चालू न होने पर बिजलीघर पर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान अजीत त्यागी, आकाश शर्मा, विकास शर्मा, अमित त्यागी, गौरव त्यागी, निर्मल शर्मा, सतेंद्र त्यागी आदि रहे। एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, जांच करा जल्द ही लाइन बनवाकर आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।