फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उपभोक्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना

उपभोक्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना

Mon, 02 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की चरमराई आपूर्ति के विरोध में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया और जल्द समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

नगर की चरमराई आपूर्ति को लेकर लोगों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश है। चौबीस घंटे में नगर को आंख मिचौनी के बीच मात्र दस से बारह घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। इससे तेज गर्मी के चलते लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी से जूझ रहे लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम चरमराई आपूर्ति में कोई सुधार नहीं कर रहा है। रविवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद मे सांकेतिक धरना दिया। करीब दो घंटे धरना देकर उपभोक्ताओं ने जल्द ही आपूर्ति में सुधार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सुंदर धामा, विक्की धामा, भूरा, हरेंद्र सिंह, रामबीर, संजय धामा, विनोद, हरिओम, राज कुमार, नरेश, अनिल, धर्मपाल, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed