फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलें

भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलें

Mon, 09 Apr 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलें
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला में समाज सेवी अश्वनी प्रभाकर की देख रेख में शनिवार से दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ विधि विधान पूर्वक चल रहा था। इसका रविवार को हवन और भंडारे के बाद समापन हो गया। रामायण पाठ में कथा वाचकों ने कहा कि भगवान राम ने सृष्टि पर राक्षसों का विनाश कर सतयुग का मार्ग प्रशस्त किया । सदैव ही उन्होंने सत्य धर्म के मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया । ताकि अधर्म का विनाश हो और धर्म के साथ मनुष्य आगे बढ़ता जाए, लेकिन आज मनुष्य इसलिए परेशान हैं, क्योंकि वह धन के वशीभूत होकर धर्म मार्ग को छोड़कर अधर्म रूपी मार्ग की तरफ तेजी से दौड़ रहा है। धन संचय के कारण गलत सही को वह नहीं देख रहा है। उन्होंने सभी से अमन चैन शांति के लिए भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान अश्वनी प्रभाकर, सन्नी गुप्ता, अमित झा, देवेंद्र सिरोही, हर्ष भारद्वाज, पंकज, राजेश कुमार गौड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed