{"_id":"5ac3d82a4f1c1ba8618b538a","slug":"51522784298-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गढ़ी कलंजरी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गढ़ी कलंजरी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के पात्रों को आवास बनाने के लिए धनराशि न मिलने से नाराज लोगों ने खेकड़ा तहसील में प्रदर्शन किया और आवासों के लिए धनराशि दिलाने की मांग की।
चांदीनगर क्षेत्र के ग्राम गढ़ी कलंजरी के ग्रामीण मंगलवार को एकत्र होकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा सरकार ने लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री आवासीय योजना चलाई है। उक्त योजना में जांच के बाद वह सभी लोग पात्र हैं। उनके पास रहने के लिए मकान भी नहीं है और वह झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। पात्र होने के बावजूद भी उन्हें आवास बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसके चलते उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दे कर जल्द मकान बनाने के लिए धनराशि दिलवाने की मांग की। इसमें विकास, मनोज, संजय, महेंद्र, राजपाल, सुधीर आदि रहे।