फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेकड़ा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

खेकड़ा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Sun, 28 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

नगर और देहात क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसकी दर्शकों ने सराहना की।
तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने ध्वजा रोहण कर सभी से राष्ट्र हित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। सीओ वंदना शर्मा ने सीओ कार्यालय, थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने थाने, सीएचसी में प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक, विद्युत कार्यालय में एसडीओ डीपी सिंह, नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन संगीता धामा ने ध्वजा रोहण किया। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी भोपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान ने ध्वजा रोहण किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसमें भरत गुप्त, जयबीर सिंह, कंवर पाल, राजकुमार, जितेंद्र धामा आदि रहे
विज्ञापन

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरौद में प्रबंधक मनबीर सिंह और प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, एमएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह, एमएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, प्रबंधक ब्रिजेश शर्मा और अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, जैन इंटर कॉलेज में प्रबंधक राहुल जैन, अध्यक्ष नरेश चंद जैन और प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंघल, विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में बिनोद गुप्ता, होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. उषा किरण, खेल स्टेडियम में एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक, गांधी प्याऊ पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, लख्मी चंद पटवारी कॉलेज में प्रबंधक मुकेश जैन, गुरुकुल विद्या पीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, कोणार्क विद्यापीठ में प्रबंधक देवेंद्र धामा, विद्या भवन स्कूल में प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजकमल धामा ने ध्वजा रोहण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला करबला स्थित अरबिया जामिया उस्मानिया मदरसे में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सलीम अहमद ने ध्वजा रोहण कर किया। मदरसे की छात्राओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें याकूब अंसारी, आबिद अंसारी, सूफी असलम, मोहम्मद इरफान खान, हाफिज मोहम्मद खालिद, इदरीश अहमद, मास्टर अख्तर, निजामुदीन, खालिद आदि रहे। मोहल्ला नाला पार स्थित मदरसे, क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित मदरसे में भी देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी सक्के ने की। संचालन शकील ने किया। इस दौरान नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव देवेंद्र धामा, ग्राम प्रधान के पति चौधरी देवेंद्र धामा, मौलाना फिरोज, सुभाष, डॉ राजकुमार आदि रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित प्राथमिक विद्यालय में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव देवेंद्र धामा एवं ग्राम प्रधान के पति चौधरी देवेंद्र सिंह धामा ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही बच्चों ने मन मोहक देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही देवेंद्र धामा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर सभी को जागरूक किया। और विद्यालय की शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के चलते पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed