{"_id":"5a48e4d04f1c1b156b8bf4bf","slug":"51514726608-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान, शिल्पा सेट्टी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान, शिल्पा सेट्टी का फूंका पुतला
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
सलमान, शिल्पा सेट्टी का फूंका पुतला
बीसलपुर। वाल्मीकि समाज के लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को 11 बजे दो फिल्मी हस्तियों के विरोध में जुलूस निकाला, प्रदर्शन किया और बारह पत्थर चौराहे पर उनके पुतले फूंके।
वाल्मीकि समाज के कुछ लोग रविवार को 11 बजे मोहल्ला दुबे स्थित बाल्मीकि मंदिर में जमा हुए और वहीं से उन्होंने सिने अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा सेट्टी के विरोध में जुलूस निकालना शुरू कर दिया। इन लोगों ने रास्ते में जगह जगह रुककर दोनों फिल्मों हस्तियों के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी की और बारह पत्थर चौराहे पर दोनों फिल्मी हस्तियों का पुतला फूंक दिया। जुलूस और प्रदर्शन में रामसरन, राहुल, राजवीर, रोहित, ऋषभ, सुनील, दीपक, सुशील, मिथुन, रामलखन, शिवम, रवि, शनि, विमल, रमेश, सुरेश, जितेंद्र, बाबूराम, सुमित और रामानंद समेत काफी लोग शामिल थे।