{"_id":"5a0de7c84f1c1b6a678bc2cc","slug":"51510860744-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रमाण पत्र बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रमाण पत्र बांटे
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सेवा भारती इकाई के तत्वावधान में निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में छह माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद तीस छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे।
नगर में सामाजिक संस्था सेवा भारती इकाई के तत्वावधान में चल रहे सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। विगत छह माह से केंद्र पर तीस छात्राओं को सिलाई कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सागर मल धर्मशाला में प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । इसका शुभारंभ मां शारदे की वंदना के साथ हुआ। केंद्र संचालक सुशीला सिंघल ने कहा कि सभी प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं आत्म निर्भर बनने के लिए अपना निजी सिलाई कढ़ाई का कार्य कर ओर बढे़। ताकि उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पडे़। सिलाई कढ़ाई के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काफी आगे जा सकती है। सेवा भारती की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली तीस छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान आचार्य राकेश शर्मा, विष्णु गुप्ता, राजीव कुमार, महेंद्र शर्मा, अंजू गुप्ता आदि रहे।