{"_id":"59cab16c4f1c1b6d548b4963","slug":"51506455915-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और अधिवक्ताओ की बैठक मनमुटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और अधिवक्ताओ की बैठक मनमुटाव
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
उपजिलाधिकारी एवं न्यू तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों के बीच मंगलवार को बैठक में मनमुटाव दूर होने के बाद वकीलों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया और बार के सदस्यों ने बुधवार से कार्य शुरू करने का निर्णय लिया।
उल्लेखनीय है सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्य बहिष्कार शुरू किया । दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे अधिवक्ताओं की उपजिलाधिकारी के साथ बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव दूर हो गया। इस दौरा बार ने कार्य बहिष्कार वापस लेकर बुधवार से कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। इस दौरान बार के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, सौरभ यादव, विशाल धामा एडवोकेट, विनोद बंसल, लोकेंद्र ढाका, हरीश कुमार, भूपेंद्र धामा, जयेश कुमार, राकेश कौशिक, रामेश्वरदयाल पंवार, नवाब सिंह धामा, हरिओम शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा आदि रहे।