{"_id":"59550b024f1c1be94a8b4be0","slug":"51498745602-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जनसेवा केंद्र पर भी होगे जीएसटी के पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जनसेवा केंद्र पर भी होगे जीएसटी के पंजीकरण
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। व्यापारी जीएसटी का पंजीकरण जनसेवा केंद्रों पर भी करा सकेंगे। इसके लिए जनसेवा केंद्रों को जीएसटी सेवाप्रदाता के रूप में विकसित किया गया है। वाणिज्य कर एवं जनसेवा केंद्र मुख्यालय की ओर से जिले भर के जनसेवा संचालकों को इसका प्रशिक्षण दिया गया।
वाणिज्यकर विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शुभारंभ डीएम शीतल वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा केेंद्र के माध्यम से पंजीकरण सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के छोटे व्यापारियों को सुविधा होगी और बिना अधिवक्ता के ही वह अपना पंजीकरण करा सकेंगे जिससे उनको ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। बरेली से आए मास्टर ट्रेनर वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेेंट कमिश्नर राजीव सिंह व जीएसटी हेल्प डेस्क प्रभारी असित मिश्रा ने जनसेवा केंद्र संचालकों को वाणिज्यकर विभाग की वेबसाइट पर व्यापारियों के पंजीकरण का तरीका समझाया। इस दौरान इसमें आने वाली दिक्कतों की जानकारी देकर उनके समाधान भी बताए गए। प्रशिक्षण में संचालकों ने कई प्रश्न भी रखे जिनका जवाब भी वाणिज्य कर अधिकारियों ने दिया। जनसेवा केंद्र के जिला प्रबंधक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि जनसेवा केंद्रों को जीएसटी सेवा प्रदाता के रूप में विकसित कर वाणिज्यकर की बेवसाइट से जोड़ दिया गया है। इसमें व्यापारी पंजीकरण के अलावा ऑनलाइन रिटर्न भी भर सकते हैं। इस मौके पर वाणिज्यकर के ज्वाइंट डायरेक्टर एपी शुक्ल, डीसी केपी केलरी, रामलाल, एसी राजीव सिह, अमित मिश्रा, जितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।