{"_id":"593fd4234f1c1bfe0a8b456b","slug":"51497355299-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया रूट पर टेंपो और निजी चालकों का विवाद गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया रूट पर टेंपो और निजी चालकों का विवाद गहराया
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमरिया रूट पर चलने वाले टेंपो और निजी बस चालकों के बीच पिछले काफी समय से चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। निजी बस के चालकों पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए दर्जनों टेंपो चालकों ने मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचकर सीओ सदर से शिकायत की। टेंपो चालकों ने इस दौरान बस स्टाफ से अपनी जान को खतरा जताया है।
पुलिस लाइन पहुंचे टेंपो चालकों ने सीओ को दिए शिकायत पत्र में बताया कि निजी बस का स्टाफ उनसे आए दिन मारपीट कर रहा है। सवारियां टेंपो में बैठाने पर बस से टक्कर मारकर जान लेेने की कोशिश की जाती है। इसका विरोध करने पर आरोपी लाठी डंडों से मारपीट कर रहे हैं। दो दिन पहले ही एक टेंपो चालक को निजी बस के चालक ने अपने साथियों की मदद से पीटा और इसके बाद बस से टक्कर मारकर आटो तोड़ दिया। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने मामले को गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि टेंपो चालकों की पूरी बात सुनी गई है। मामला सिटी क्षेत्र का होने पर सीओ सिटी के पास जाकर टेंपो चालकों को अपनी समस्या रखने के लिए कहा गया है। शिकायत करने वालों में फुरकान, विकारूद्दीन खां, मोहम्मद जीशान, खूबकरन, मोहम्मद परवेस, सोनू, अशरफ, फहीम खान, राशिद अली, अंसार अहमद अंसारी आदि है।