फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बदहाल गोमती उदगम स्थल के भी बहुरेंगे दिन, होगा सौंदर्यीकरण

बदहाल गोमती उदगम स्थल के भी बहुरेंगे दिन, होगा सौंदर्यीकरण

Tue, 13 Jun 2017 05:03 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
बदहाल गोमती उदगम स्थल के भी बहुरेंगे दिन, होगा सौंदर्यीकरण
माधोटांडा। बरसों से अपनी बदहाल काया पर आंसू बहा रहे गोमती उद्गम स्थल के दिन भी बहुरने वाले हैं। उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने 1.80 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

गोमती की अविरल धारा बहाने को उद्गम स्थल तक सवा दो करोड़ रुपया का प्रोजेक्ट बनाया गया था। जिसके बाद माधोटांडा रजवाहा से गोमती की झील तक पानी दिया गया था। इधर अब अब गोमती को सौंदर्यीकरण की कवायद भी शुरू की गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर गोमती के सौंदर्यीकरण का पर्यटन विभाग की निदेशक ने सिंचाई विभाग से प्रोजेक्ट मांगा था। सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड के अभियंताओं ने 1.80 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा है। इस प्रोजेक्ट के मुताबिक दुर्गानाथ जी के मंदिर परिसर में पत्थर लगाने के साथ मंदिर के चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंचें भी बनाई जाएगी। उद्गम स्थल के क्षेत्र को समतल करने के साथ सौर ऊर्जा चलित लाइटें भी बनाई जांएगी। इस प्रोजेक्ट को यदि अमलीजामा पहनाया जाता है तो गोमती उद्गम स्थल से अटूट श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इधर इस मामले में सिंचाई विभाग के अभियंता रामेश्वर दयाल ने बताया कि गोमती उद्गम स्थल तक झील में पानी पहुंचाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अब पर्यटन विभाग के निर्देश पर 1.80 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed