Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   51 women will become BC Sakhi and will be empowered

Pilibhit News: 51 महिलाएं बनेंगी बीसी सखी, होंगी सशक्त

Fri, 27 Feb 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
51 women will become BC Sakhi and will be empowered
पीलीभीत। जिले की 51 ग्राम पंचायतों में बीसी सखी का चयन किया जाना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन के सीडीओ कक्ष में इन महिलाओं का साक्षात्कार हुआ। चयनित महिलाएं बैंकों में आने वाली समूह और महिलाओं को खाता खुलवाने व बैंक संबंधी अन्य कार्यों में मदद करेंगी। इससे इन महिलाओं की आय होगी।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को समूह से जोड़कर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इससे यह महिलाएं सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। विभाग की ओर से बैंक सखी रखी जा रही हैं। पूर्व में कई बैंक सखी का चयन भी हो चुका है। अब विभाग ने जिले की 51 ग्राम पंचायतों से बैंक सखी के लिए महिलाओं से आवेदन मांगे थे। इन सभी ग्राम पंचायतों से करीब 200 महिलाओं आवेदन किया। अफसरों के निर्देश के बाद इन सभी महिलाओं का बृहस्पतिवार साक्षात्कार हुआ। विकास भवन के गोमती सभागार में इन महिलाओं के अभिलेख चेक किए गए। इसके बाद सीडीओ कक्ष में तीन सदस्यीय टीम ने महिलाओं का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त वंदना सिंह ने बताया कि महिलाओं का साक्षात्कार हो गया है। जल्द ही चयनित महिलाओं को चयन होने की जानकारी दे दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed