{"_id":"57dc347c4f1c1b0d47d48993","slug":"51-pilgrims-made-thousand-terrestrial-shivling","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने बनाए 51 हजार पार्थिव शिवलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने बनाए 51 हजार पार्थिव शिवलिंग
अमर उजाला ब्यूरो। दियोरिया।
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नौगवा नवीनगर के टीबरीनाथ मंदिर पर चल रहे पांच दिवसीय अनंत चतुर्दशी महोत्सव में शुक्रवार को दूसरे दिन कई कार्यक्रम हुए। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने 51 हजार शिवलिंग बनाए।
महोत्सव में शुक्रवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने 51 हजार पार्थिव शिवलिंग तैयार किए। इस मौके पर सर्वतो भद्र देव व पूजन का कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम मंदिर के महंत परमहंस रामदास त्यागी के निर्देशन में हुए। दोपहर बाद एटा से पधारे कथा वाचक शास्त्री सर्वेश चंचल ने प्रवचन करते हुए कहा कि सभी लोगों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से इंसान के पाप क्षीण होते हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक देश के विभिन्न शहरों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम स्थल पर लगे मेले में भी तरह-तरह की दुकानें और खेल तमाशे लगे हैं।