{"_id":"66f97d6dcdf2532cad0ba15f","slug":"50-bed-mch-wing-will-be-operational-in-october-pilibhit-news-c-4-bly1009-491828-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अक्तूबर में संचालित हो जाएगा 50 बेड का एमसीएच विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अक्तूबर में संचालित हो जाएगा 50 बेड का एमसीएच विंग
विज्ञापन
नुसरत परवीन।
पूरनपुर। 7.34 करोड़ की लागत से बने 50 बेड के महिला चिकित्सालय भवन के दिन बहुरने वाले है। अस्पताल में एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य ) विंग शुरू होगी। सामान आना शुरू हो गया है। भवन की साफ-सफाई भी शुरू करा दी गई है। एमसीएच विंग में महिला चिकित्सक और अन्य स्टाफ की तैनाती भी शीघ्र होगी। कोशिश है कि अक्तूबर में एमसीएच विंग शुरू हो जाए। पूरनपुर देहात में महिला चिकित्सालय के पुराने भवन को ध्वस्त कर 50 बेड के नए भवन का निर्माण 7.34 करोड़ रुपये की लागत से फरवरी 2019 में शुरू किया गया था। निर्माण जून 2021 में पूरा होना था, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले निर्माण पूरा हो सका।
भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी हो गया, लेकिन स्टाफ की तैनाती न होने, फर्नीचर, चिकित्सीय उपकरण न होने से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका। महिला अस्पताल भवन में अब एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) विंग की तैयारी शुरू की गई है। सामान और चिकित्सीय उपकरण आना शुरू हो गए है।
--
सीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। अब एमसीएच विंग खुलने से महिलाओं को लाभ होगा।
- नुसरत परवीन कादरी, सदस्य नगर पालिका
--
महिलाओं को इलाज के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। महिला चिकित्सालय भवन में एमसीएच विंग खुलने से काफी लाभ होगा। - मीना भारद्वाज
--
पूरनुपर के महिला अस्पताल भवन में शीघ्र ही एमसीएच विंग शुरू की जाएगी। यहां तीन महिला चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसे अक्तूबर में शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ