{"_id":"58cbed154f1c1b992132ad67","slug":"491-examinees-left-board-exams-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 491 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 491 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचल दलों की छापेमारी में नहीं मिला कोई नकलची
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में 491 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को जिले के परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत वादन व इंटरमीडिएट गृहविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में हुई परीक्षा में पंजीकृत 6873 के सापेक्ष 6382 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 491 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संगीत वादन में एकमात्र पंजीकृत परीक्षार्थी भी गैरहाजिर रहा। इधर डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र समेत अन्य सचल दलों ने कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर परीक्षा का जायजा लिया, लेकिन दूसरे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने टीम के साथ वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज, धनकुना, मझोला, जहानाबाद आदि के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। वहीं नोडल अधिकारी बोर्ड परीक्षा श्यामा कुमार ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की।
इधर बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 22,777 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20,823 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं 1954 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर। बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को नगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 251, निशा गर्ल्स इंटर कॉलेज में 51, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 84 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीनों परीक्षा केंद्रों पर 20 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई
बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा शिक्षा विभाग के जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है, यदि उन्होंने जल्द ही ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि अभी कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। यदि यह सभी ड्यूटी नहीं करते हैं तो इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कक्ष निरीक्षक भेजवाने की मांग
बीसलपुर। निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी ने डीआईओएस को पत्र भेजकर बोर्ड परीक्षा के संबंध में ज्वाइन न करने वाले 10 कक्ष निरीक्षकों को तत्काल भिजवाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि उनके परीक्षा केंद्र पर 28 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई, जिसमें केवल 18 ने ज्वाइन किया है। 10 कक्ष निरीक्षकों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है, जिससे कक्ष निरीक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
कॉलेज की लापरवाही से छूटी हाईस्कूल के छात्र की परीक्षा
डीआईओएस ने लिपिक को निलंबित करने के दिए निर्देश
कॉलेज की लापरवाही के चलते एक हाईस्कूल संस्थागत का छात्र बोर्ड परीक्षा देने से वंचित रह गया। मामले की शिकायत डीआईओएस से की गई। डीआईओएस ने मामले में कॉलेज के लिपिक को दोषी पाते हुए उसे निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
मामला शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का है। विशाल भारती कॉलेज में हाईस्कूल का संस्थागत छात्र है। परीक्षा से पूर्व विशाल को जब प्रवेश पत्र नहीं मिला तो उसने इस बाबत कॉलेज स्टाफ को जानकारी दी। आरोप है कि छात्र को कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। बताते हैं कि छात्र को उसका पंजीकरण न होने के बारे में पता चला तो उसने इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को दी। पंजीकरण न होने के चलते ही विशाल बृहस्पतिवार से शुरू हुई परीक्षा देने से वंचित रह गया। इधर छात्र ने मामले की शिकायत डीआईओएस से की। डीआईओएस ने मामले की जानकारी ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने मामले में कॉलेज के लिपिक रजनीश कुमार को दोषी पाते हुए उसे निलंबित करने के निर्देश दिए। डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि लापरवाही के चलते छात्र का पंजीकरण नहीं हो सका। इसके चलते वह परीक्षा देने से भी वंचित रह गया। इस मामले में कॉलेज के लिपिक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ड्यूटी के अलावा अन्य दिनों में स्कूल पहुंचेंगे शिक्षक
पूरनपुर। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगवाकर परीक्षा के अलावा अन्य दिन अधिकांश शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे शिक्षकों के गैरहाजिर मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर ब्लाक क्षेत्र के करीब दो सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को ड्यूटी अनिवार्य विषयों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर लगाई गई है। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले अधिकांश शिक्षक शुक्रवार को परीक्षा में ड्यूटी न होने के बाद भी स्कूलों को नहीं पहुंचे। इसकी शिकायत कुछ अन्य शिक्षकों ने संकुल प्रभारी, बीआरसी से की। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि जिन शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी है। वे शिक्षक ड्यूटी वाले दिन को छोड़कर अन्य दिनों में स्कूल पहुंचेगे। जांच में गैरहाजिर पाए जाने पर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।