फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   4.50 lakhs were grabbed by fraudulently getting the land registered

Pilibhit News: धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराकर 4.50 लाख हड़पे

Fri, 13 Sep 2024 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
4.50 lakhs were grabbed by fraudulently getting the land registered
पीलीभीत। जमीन का फर्जी बैनामा कराकर 4.50 लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर गजरौला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के इटौरिया गांव निवासी वीरमती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र में कहा है कि उससे बरखेड़ा के मोहल्ला कुंदनपुर गौंटिया निवासी माया देवी उसके पुत्र अरुण, विक्की, भीकम लाल और जगदीश ने कलीनगर तहसील के गांव बैजूनागर में कृषि जमीन बेचने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 फरवरी 2021 को उक्त लोगों ने धोखाधड़ी कर बैजूनगर गांव में गाटा संख्या 200 रकबा 0.202 हेक्टेयर जमीन का 4.50 लाख रुपये में रजिस्टर्ड बैनामा कर दिया। आरोपी पक्ष ने जमीन को लेकर कलीनगर तहसीलदार के नाम से एक शपथपत्र भी बनवाकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद पता चला कि उक्त जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा पूर्व में 12 सितंबर 1991 को माया देवी व जयंती ने बिठौरा कलां गांव निवासी लड़ैती देवी पत्नी कल्यान लाल के पक्ष में किया जा चुका है। इस बात की शिकायत करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांचों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


घर में घुसकर बरसाए डंडे, दरवाजा तोड़ा
- कोर्ट के आदेश पर गजरौला पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दरवाजा लगाने से नाराज गांव के कुछ लोग एक राय होकर घर में घुस आए और लाठी-डंडों से गृहस्वामी पर हमला कर दिया। लगाया गया दरवाजा भी तोड़ दिया। कोर्ट के आदेश पर गजरौला पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गजरौला थाना क्षेत्र के सुहास गांव निवासी सुमन पाण्डेय ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने अपनी जगह में दरवाजा लगवाया। आरोप है कि छह मार्च 2024 की अपराह्न एक बजे गांव के ही रामकुमार, दिनेश कुमार, राजू, शिवम, मिथलेश, स्वाति पांडेय और कुसुम घर में घुस आई। लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद नए लगाए दरवाजे को भी तोड़ दिया। दरवाजा दोबारा लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सातों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed