फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   43 candidates left in the fray after withdrawal of names in Pilibhit, Puranpur, Bisalpur and Barkheda

पीलीभीत, पुरनपुर, बीसलपुर और बरखेड़ा में नामवापसी के बाद मैदान में बचे 43 उम्मीदवार

Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
43 candidates left in the fray after withdrawal of names in Pilibhit, Puranpur, Bisalpur and Barkheda
पीलीभीत। जिले की चारों सीटों पर इस बार 43 उम्मीदवार मैदान में होंगे। इसमें दस उम्मीदवार निर्दलीय चुुनाव लड़ेंगे। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। सदर सीट पर दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। अब सदर सीट पर नौ प्रत्याशी मैदान में होंगे। इसमें दो निर्दलीय भी हैं। बरखेड़ा सीट पर तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। अब बरखेड़ा में 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। बीसलपुर और पूरनपुर में किसी ने नाम वापस नहीं लिया। सोमवार को प्रत्याशियों को चुनाव सिंबल भी दिए गए।
विज्ञापन

सदर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार व भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार के भाई विजय कुमार गंगवार और निर्दलीय उम्मीदवार आशीष कुमार ने नाम वापस लिया। बरेखड़ा में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। इसमें चंदन लाल, अरुण कुमार वर्मा और महेश योगी का नाम शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के मैदान में बीसलपुर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी हैं। यहां 14 प्रत्याशी चुनावी रण में कूदे हैं। चार निर्दलीय हैं। प्रमुख पार्टियों में बसपा से अनीस अहमद खां, सपा से दिव्या गंगवार, कांग्रेस से शिखा पांडेय और भाजपा से विधायक राम सरन के बेटे विवेक वर्मा मैदान में हैं। सदर सीट पर 9 उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग होगी। इसमें प्रमुख रूप से सपा के डॉ. शैलेंद्र कुमार गंगवार, भाजपा से संजय सिंह गंगवार, बसपा से पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली और कांग्रेस से शकील अहमद नूूूरी शामिल हैं। यहां दो निर्दलीय भी मैदान में हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर से 11 उम्मीदवार हैं। इसमें चार निर्दलीय भी हैं। प्रमुख रूप से भाजपा के बाबूराम पासवान, सपा से पूर्व विधायक पीतमराम की पुत्रवधू आरती महेंद्र, कांग्रेस से ईश्वर दयाल पासवान और बसपा के अशोक कुमार राजा मैदान में हैं। बरखेड़ा में कुल 9 उम्मीदवार हैं। यहां एक भी निर्दलीय उम्मीदवार नहीं हैं। इस सीट पर प्रमुख पार्टियों की तरफ से सपा के हेमराज वर्मा, भाजपा के स्वामी प्रवक्तानंद, कांग्रेस से हरप्रीत सिंह चब्बा और बसपा से मोहन स्वरूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से टिकट मांगने वाले महेश योगी ने नाम लिया वापस
बरखेड़ा सीट पर भाजपा से टिकट मांगने वाले महेश योगी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया था। हालांकि उन्होंने अब नाम वापस ले लिया है।
किस विधानसभा सीट पर कितने उम्मीदवार्र
पुरनपुर- कुल 11 इसमें 4 निर्दलीय
अशोक राजा - बसपा
आरती महेंद्र - सपा
ईश्वर दयाल पासवान - कांग्रेस
बाबू राम पासवान - भाजपा
कमलेश कुमार- लोग पार्टी
राकेश डेविड - राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी
रामेश्वर दयाल- भारतीय सुभाष सेना
निर्दलीय उम्मीदवार- अमित कुमार, दीप्ति वर्मा, रामपाल, विनोद कुमार भारती
पीलीभीत सदर- कुल 9 उम्मीदवार, इसमें दो निर्दलीय
शकील अहमद नूरी- कांग्रेस
शाने अली -बसपा
डॉ. शैलेंद्र सिंह गंगवार- सपा
संजय सिंह गंगवार- भाजपा
अरविंद यादव-सर्व समाज पार्टी
बेलामती- भारतीय सुभाष सेना
मोती राम राजपूत-सबका दल यूनाइटेड
निर्दलीय उम्मीदवार-इकरार हुसैन, मोहम्मद शारिक
बरखेड़ा- कुल 9 उम्मीदवार निर्दलीय कोई नहीं
जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद-भाजपा
मोहन स्वरूप- बसपा
हरप्रीत सिंह चब्बा- कांग्रेस
हेमराज वर्मा- सपा
आशीष गुप्ता-आम आदमी पथार्टी
किशन लाल-भारतीय सुभाष सेना
बृज लाल- बहुजन मुक्ति पार्टी
राम कुमार-सबका दल यूनाइटेड
सर्वेश मुनि पथरिया-भारतीय जन जागृति पार्टी
बीसलपुर- कुल 14 उम्मीदवार, इसमें चार निर्दलीय
अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू- बसपा
दिव्या गंगवार- सपा
विवेक कुमार वर्मा- भाजपा
शिखा पांडेय- कांग्रेस
भीमसेन शर्मा - कम्यु स्टि पार्टी
गिरीश श्रीवास्तव- नैतिक पार्टी
डा. धर्मपाल गंगवार-आम आदमी पार्टी
मनोज सिंह कुशवाहा- जन अधिकार पार्टी
राजाराम माथुर - आजाद समाज पार्टी
राजेश कुमार-सबका दल यूनाइटेड
निर्दलीय उम्मीदवार- राजेश चंद्र अरविंद, सुशील कुमार शुक्ला, नितिन पाठक, प्रदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed