फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मोहर्रम की सुरक्षा का खाका तैयार, 12 टीमें बनाई

मोहर्रम की सुरक्षा का खाका तैयार, 12 टीमें बनाई

Fri, 21 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मोहर्रम की सुरक्षा का खाका तैयार, 12 टीमें बनाई
मोहर्रम पर शांति व्यवस्था का खाका तैयार, 12 टीमें बनीं
विज्ञापन

अधिकारी संवेदनशील स्थानों पर खुद मौजूद रहकर निकलवाएंगे जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने खाका तैयार कर किया है। बरखेड़ा, बिलसंडा और बीसलपुर में श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन भी एक ही दिन होने के कारण अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। संवेदनशील इलाकों में खुद अफसर कमान संभालेंगे।
आज शुक्रवार को जिले में ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। इसको शांतिपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से संपन्न कराने के लिए कई दिनों से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव चौपाल लगाने के साथ ही थानों पर पीस कमेटी बैठकें कर संभ्रांत लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। इस दौरान कई गांवों में विवाद भी निकलकर सामने आए, जिनको समय रहते अफसरों का कहना है कि निस्तारित करा दिया गया है। किसी तरह की विवाद की स्थिति न बन सके, इसलिए जिले से ढाई हजार लोगों को शांतिभंग की आशंका में मुचलका पाबंद किया गया है। हर ताजिये की निगरानी के लिए स्थानीय संभ्रांत लोगों को चिह्नित कर कमेटी बनाई गई है। थाना पुलिस के अलावा 12 टीमें अलग से गठित की गई हैं। इसमें एक सीएफओ व 11 इंस्पेक्टर रहेंगे। थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी लगाया गया है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि मोहर्रम पर शांति व्यवस्था सख्त रहेगी। परंपरागत तरीके से इसको संपन्न कराया जाएगा। अधिकारी से लेकर सिपाही तक सभी की प्वाइंट बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रिक्रूटों से भी काम लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
आज नहीं आएगी बिजली
ताजियों के जुलूस को लेकर आज शुक्रवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ टाउन रणवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक हर साल की तरह इस बार भी बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed