{"_id":"5ac9197a4f1c1bb5618b6311","slug":"41523128698-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की कटाई शुरू, बेहतर उत्पादन के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की कटाई शुरू, बेहतर उत्पादन के आसार
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की कटाई शुरू, बेहतर उत्पादन के आसार
खेकड़ा। गेहूं की फसल खेतों में पक कर तैयार होने से किसानों ने कटाई शुरू कर दी है। इस बार किसान अधिक उत्पादन का अनुमान लगा रहे है।
तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर, फखरपुर, फिरोजपुर, सुन्हैडा, बसी आदि गांवों के किसानों ने गेंहू की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. शीशपाल सिंह का कहना है कि इस वर्ष कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा ना होने के कारण गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान नही हुआ है। ऐसे में बेहतर उत्पादन की संभावना है। अब मौसम में ज्यादा परिवर्तन होने के आसार नजर नही आ रहे हैं। केवल तेज हवाओं के कारण पानी दिए हुए खेतों में फसल का कुछ हिस्सा प्रभावित हुआ है। किसान राजपाल, हरेंद्र, सुभाष, जितेंद्र मांगे आदि का कहना है कि वह मौसम बदलने से पूर्व अपनी फसल को घर लाना चाहते है, इसलिए कटाई शुरू करा दी है।