{"_id":"5ac528d84f1c1bc7618b57c6","slug":"41522870488-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की टक्कर में तीन लोग घायल
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। इससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार तीन लोग भी घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहन सवारों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को सुबह करीब सात बजे शामली निवासी अबरार अपनी ईको कार में सवार होकर दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रही अनियंत्रित आल्टो कार ने ईको कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही शामली निवासी अबरार एवं आल्टो कार में सवार लोनी निवासी दिनेश एवं ब्रिजेश घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहन सवारों ने कार से बाहर निकाला और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। देर शाम तक दोनों पक्षों के घायलों में से किसी ने भी थाने में तहरीर नहीं दी । साथ ही कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।