{"_id":"5aaebf3b4f1c1b27088b5f20","slug":"41521401659-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट ने अस्पताल की भूमि का पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट ने अस्पताल की भूमि का पूजन किया
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सामाजिक संस्था एडीके जैन मेमोरियल ट्रस्ट नगर में लोगों की सुविधार्थ जल्द ही आंखों के अस्पताल का निर्माण करेगा। इसके निर्माण के लिए समाज सेवी स्वर्गीय अरिदमन कुमार जैन के पुत्र अरुण कुमार जैन ने भूमि पूजन कर कहा कि लोगों की सेवार्थ बनने वाले इस आंखों के अस्पताल से नगर क्षेत्र के लोगों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अभी तक संस्था द्वारा नगर में सोमवार को ही निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाता है, लेकिन सौ बिस्तर के अस्पताल के बनने पर पीड़ितों की आंखों का यही पर निशुल्क आपरेशन होगा । उन्होंने पाठशाला मार्ग पर संस्था द्वारा अस्पताल के लिए खरीदी जमीन का भूमि पूजन किया। इस दौरान अरुण कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, आदीश कुमार जैन, नगीन कुमार गुप्ता, डॉ. उमा गुप्ता, डॉ. रूमा गुप्ता, डॉ. सुनीता सोनल, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. एसके गुप्ता, नरेश चंद जैन, राकेश कुमार जैन, अभय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, श्रेयांस कुमार जैन, राहुल जैन, अनिल जैन, सुमेर चंद जैन, नीतू जैन, रेखा जैन, जयरानी जैन, जुगमंदर दास जैन, संजय शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, पूजा पांचाल आदि मौजूद रहे।