फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सर्पदंश से भाजपा सभासद प्रत्याशी की मौत

सर्पदंश से भाजपा सभासद प्रत्याशी की मौत

Thu, 30 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश से भाजपा सभासद प्रत्याशी की मौत
सभासद प्रत्याशी की माैत - फोटो : अमर उजाला
परिवार में मचा कोहराम, ढांढस बंधाने को जुटी भीड़
विज्ञापन


बरखेड़ा/पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी से बरखेड़ा नगर पंचायत वार्ड नंबर सात के सभासद प्रत्याशी सुरेश चंद्र कश्यप (37) पुत्र रामचरन लाल को बुधवार शाम साढ़े पांच बजे खेत पर सिंचाई करते समय सांप ने डंस लिया। इसमें उनकी मौत हो गई। सीएचसी पर चिकित्सकों से रेफर कराने के बाद परिवारवाले जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराने के बजाए झाड़फूंक कराते रहे। बृहस्पतिवार को मृत घोषित किए जाने के बाद सभासद प्रत्याशी के परिवार में कोहराम मच गया है।
कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले सुरेश चंद्र कश्यप का चाय का होटल है। नगर निकाय चुनाव 2017 में वह भाजपा से वार्ड में सभासद पद पर चुनाव लड़े। इसका परिणाम कल शुक्रवार को मतगणना के बाद आना है। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे सुरेश अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इस बीच उनको सांप ने डंस लिया। इसकी जानकारी खेत पर मौजूद अन्य लोगों से मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सभासद प्रत्याशी को सीएचसी लाया गया, यहां चिकित्सकों द्वारा हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाने के बजाए परिवार वाले सुरेश को साथ ले गए और ग्राम भैंसहा ग्वालपुर, तुमड़िया समेत कई स्थानों पर झाड़फूंक कराई। बृहस्पतिवार दोपहर को सभी जगह से मृत घोषित किए जाने पर पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। शव को शाम को घर लाया गया, जिसके बाद चीख पुकार मच गई है। पत्नी राजोदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटी अंशु (17) और शिवानी (15) हैं।
विज्ञापन


बुधवार शाम को परिवार वाले सुरेश को लेकर सीएचसी आए थे। उसको सांप ने डंस लिया था। इस पर उसकी पल्स नहीं चल रही थी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम, फार्मासिस्ट बरखेड़ा सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed