{"_id":"59d8c9834f1c1bee688b4958","slug":"41507379587-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता चला रहे डनलप, पहिए से कुचलकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता चला रहे डनलप, पहिए से कुचलकर किशोर की मौत
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनिया (पीलीभीत)। डनलप पर बैठकर पिता संग मिट्टी लेने जा रहे नवदिया सुखदासपुर निवासी 17 वर्षीय सुरेश की अपने ही डनलप के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। डनलप चला रहे पिता ने जब तक रोका, किशोर की जान जा चुकी थी। गमगीन माहौल में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर निवासी लीला प्रसाद खेती करते है। दिवाली के मौके पर घर पर मिट्टी की पताई की जा रही थी। शनिवार सुबह वह अपने बेटे सुरेश के साथ गांव में ही मिट्टी लेने गए। पिता डनलप चला रहे थे और सुरेश पीछे बैठा हुआ था। रास्ते में एक पत्थर पर डनलप का पहिया चढ़ते ही झटका लगने पर किशोर नीचे गिर गया। जिसके बाद उसकी अपने ही डनलप से कुचलकर मौत हो गई। पिता ने काफी प्रयास किए, लेकिन जब तक डनलप रुका किशोर की जान जा चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इसके अलावा उसकी पांच बहनें है।