फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चार्ज लेने के बाद सीएमएस ने अस्पताल में परखी व्यवस्थाएं

चार्ज लेने के बाद सीएमएस ने अस्पताल में परखी व्यवस्थाएं

Wed, 23 Aug 2017 06:15 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
चार्ज लेने के बाद सीएमएस ने अस्पताल में परखी व्यवस्थाएं
पीलीभीत। मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर आए सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह ने बुधवार को जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण कर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जनरल वार्ड पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। नवागुंतक सीएमएस ने बुधवार सुबह जिला पुरुष अस्पताल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, डॉक्टर कक्ष, एक्सरे रूम आदि का निरीक्षण किया। जनरल वार्ड पहुंचकर भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना और डॉक्टरों से मरीज को दी जा रही दवाओं के बारे में जानकारी हासिल ली। उन्होंने डेंगू वार्ड व सेफ हाउस में उपलब्ध संसाधनों व दवाओं को भी बारीकी से परखा। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई का भी जायजा लिया और सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इधर नवागुंतक सीएमएस के आने की खबर लगते ही अस्पताल परिसर में पहले से ही सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई थीं। उन्होंने डॉक्टरों से स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ. सीबी चौरसिया, डॉ. उदयवीर सिंह, डॉ. डीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed