{"_id":"596fb5c94f1c1b1b118b47a8","slug":"41500493257-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर विद्युत तार टूटने से मची भगदड, राहगीर बाल बाल बचे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर विद्युत तार टूटने से मची भगदड, राहगीर बाल बाल बचे।
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडाला में विद्युत तार टूटने से भगदड़
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला मुंडाला में मुख्य मार्ग पर जर्जर हाल तार टूटने से भगदड़ मच गयी। गनीमत रही कि हादसा होते टल गया। आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर हाल लाईन को बदलवाने की मांग की।
विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों की जर्जर हाल बिजली की लाइनों को नहीं बदला जा रहा है। आए दिन जर्जर तारें टूट रही हैं, इसके बावजूद इन्हें नहीं बदलवाया जा रहा है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे नगर के मोहल्ला मुंडाला में मार्ग बीच मुख्य लाइन का जर्जर हाल तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर बीच मार्ग गिर गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। तार की चपेट में आने से राहगीर बाल बाल बचे। आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर हाल लाइनों को बदलवाने की मांग की। शीघ्र ही समस्या का समाधान न किए जाने पर रमेश, सतेंद्र, नितिन, राकेश, रामकुमार, दिनेश आदि ने विद्युत कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।