{"_id":"6a6a448917474c966c04198c","slug":"40-litres-of-illicit-liquor-seized-two-people-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165362-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 40 लीटर अवैध शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 40 लीटर अवैध शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। अवैध रूप से शराब बनाने एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग के निरीक्षक रोहित शर्मा ने थाना पुलिस के साथ मिलकर गांव उदरहा में छापा मारा। अभियान के दौरान एक महिला के कब्जे से करीब 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम ने मदारपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास से भी 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम माया देवी व दूसरे ने सतीश कुमार निवासी उदरहा बताया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि एक महिला व एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेजा है। संवाद