{"_id":"1554da50928662c40b1623d413efe5a6","slug":"4-33-million-will-cc-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के ब्लाकों में 4.33 करोड़ से बनेंगे सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के ब्लाकों में 4.33 करोड़ से बनेंगे सीसी रोड
पीलीभीत।
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न विकास खंडों में 4.33 करोड़ की लागत से होने वाले सीसी
विज्ञापन
मार्गों का खादी एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद ने जिला
पंचायत के प्रांगण में शिलांयास किया।
बुधवार को जिला पंचायत भवन में हुए शिलापट अनावरण कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री अहमद ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के मामले में वह पीलीभीत को पहले स्थान पर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार विकास परियोजनाओं को लागू कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि वह पीलीभीत में विकास की गति धीमी नहीं होने देंगे।
उन्हाेंने नौ सितंबर से पूर्व सभी विकास परियोजनाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ ने पंचायत की ओर से जिले में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी दी। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ, अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ललित नंदन गंगवार, महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, स्टेनो राकेश गुप्ता सहित समस्त कर्मचारियों व ठेकेदारों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अभियंता मो हारून, सुमन जी कुमार, आरके कन्नौजिया, अमित पाठक, अंगन लाल, मदन लाल वर्मा, रोहिताश कुमार, श्रीकांत मराठे, सुरेंद्र यादव, बुद्धसेन सागर, सत्यपाल, गौरव मिश्रा, दीनदयाल, दुर्विजय, धर्मपाल सिंह, हरिओम, रोहनलाल, राजेंद्र प्रसाद समेत काफी लोग थे।