फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   35 fever victims found in Gayaspur locality

Pilibhit News: ग्यासपुर मोहल्ले में मिले 35 बुखार पीड़ित

Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
35 fever victims found in Gayaspur locality
बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में आयोजित ​शिविर किया गया मरीजो का परीक्षण । संवाद
दो लोगों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, मोहल्ले में पहुंची टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को मोहल्ला ग्यासपुर मेंं शिविर लगाया। जिसमें जांच के बाद 35 लोग बुखार पीड़ित निकले। सभी को दवाएं दी गईं।
नगरपालिका के क्षेत्रीय सभासद अलाउद्दीन मंसूरी ने बताया कि मोहल्ला ग्यासपुर में पिछले एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन किसी ने मोहल्ले में झांकने की जहमत नहीं उठाई, जिससे बुखार तेजी से फैलता चला गया।
विज्ञापन

इसी के चलते तेज बुखार की चपेट में आकर चार सितंबर को सगीर अहमद और पांच सितंबर को रीना की मौत हो गई। अमर उजाला ने जब इस मुद्दे को उठाते हुए खबर प्रकाशित की तो स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। टीम ने बुधवार को मोहल्ले में शिविर लगाकर बुखार पीडि़तों की जांच की। इसमें 35 लोग बुखार पीड़ित मिले, जिन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में डॉ. पराग अग्रवाल, लैब टेक्नीशियन हसनैन अली, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र सिंह गंगवार और स्टॉफ नर्स प्रगति पांडेय शामिल रहे। डॉ. पराग ने मरीजों से कहा कि वे जरूरत पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि बुखार से जिन दो लोगों की मौत हुई थी वे स्वास्थ्य केंद्र में नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed