फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   35% commission is charged, how to work

Pilibhit News: 35 प्रतिशत पड़ता है कमीशन, कैसे हो काम

Wed, 14 May 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
35% commission is charged, how to work
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो में जिला पंचायत के कामों में 35 प्रतिशत कमीशन लिए जाने की बात कही जा रही है। ऑडियो जिला पंचायत में काम करने वाले किसी ठेकेदार का बताया जा रहा है। जिला पंचायत के अपर मुुख्य अधिकारी ने ऑडियो संज्ञान में न होने की बात कही है। घुंघचाई क्षेत्र की सड़क के हाथ से उखड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद से जिला पंचायत चर्चा में है। निर्माण कार्यों मेंं गुणवत्ता की अनदेखी के कई अन्य मामले भी सामने आए हैं। घुंघचाई क्षेत्र में एक पुलिया निर्माण में भी मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक वायरल ऑडियो ने जिला पंचायत के कामों पर सवाल उठाए हैं। वायरल ऑडियो जिला पंचायत के किसी ठेकेदार का बताया जा रहा है।
अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में सड़क की गुणवत्ता पर बात होती है। बाद में ठेकेदार जिला पंचायत के कामों में 35 प्रतिशत कमीशन देने की बात कहता है। ठेकेदार कहता है कि जिला पंचायत में काम करने वाला ठेकेदार खोखे पर बैठकर ही जीवित रहेगा। इतना कमीशन देकर वह कुछ कमा ही नहीं सकता है। दो साल की गारंटी भी रहती है। वायरल ऑडियो के बारे में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed